Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात
10-Sep-2021 11:12 AM
By Munna Khan
HAJIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है. हाजीपुर के सदर अनुमंडल अंतगर्त समाहरणालय परिसर स्थित एसपी ऑफिस में भीषण आग लग गई है. आगलगी की इस घटना में भारी नुकसान हुआ है. ऑफिस में रखे लैपटॉप, कंप्यूटर, पंखा और बहुत सारे महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए हैं. मौके पर दमकल की कई गाड़ियों को बुलाया गया है.

घटना के बाद एसपी कार्यालय में अफरा-तफरी का महल कायम हो गया है. आनन-फानन में पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मी जिला पुलिस के जवानों के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. दमकल की कई छोटी और बड़ी गाड़ियों को आग पर काबू पाने में लगाया गया है. बताया जा रहा है कि पटना से बह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाई गई हैं.

इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि एसपी कार्यालय के हिंदी शाखा में आग लगी है. हिंदी शाखा में आग लगने के कारण काफी धुआं निकलने लगा. जिसके बाद प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए उसके बाद मौके पर फायर बिग्रेड के दमकल बुलाया गया. आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू पाने के लिए मौके पर तीन दमकल गाड़ियां बुलाई गई. जिसके बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया. लेकिन इस दौरान एसपी कार्यालय की हिंदी शाखा में रखें के महत्वपूर्ण दस्तावेज लैपटॉप, कंप्यूटर और पंखे जलकर राख हो गए.

होमगार्ड के डीएसपी मोहम्मद फैज आलम और फायर बिग्रेड के अधिकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है. घटना के बाद आग लगने के कारणों से जो नुकसान हुआ है. उसका आकलन किया जा रहा है.