Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
17-Feb-2022 02:01 PM
By ASMIT
GAYA : बिहार के गया से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज खबर आ रही है। यहां जल्लाद की तरह एक बच्चे की जान ले ली विद्यालय प्रबंधन ने। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले को दर्ज कर पुलिस छात्र की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत की जांच के लिए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरा मामला गया के जीडी गोयनका स्कूल का है। गया पटना मार्ग पर रसलपुर गांव के नजदीक स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र कृष प्रकाश के तथाकथित बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल प्रबंधन पर कृष प्रकाश के परिजनों ने एफआईआर दर्ज स्थानीय थाने में करवाया है।
कृष प्रकाश के परिजनों ने बताया कि आज स्कूल से लौटने के क्रम में अचानक विद्यालय में 4 छात्रों को बुलाया गया, जहां सभी छात्रों की बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना के बाद वापस बस में लौटने के क्रम में आठवीं कक्षा का छात्र कृष प्रकाश की मौत हो गई। कृष का भाई भी छात्रों की पिटाई के वक्त मौजूद था। मृतक का भाई ने बताया कि छात्रों की हो रही पिटाई से बच्चे चिल्ला रहे थे। बस में बैठने के बाद कृष कुमार गुस्से से लाल था, लेकिन कुछ भी बोल नहीं पा रहा था। परिजनों ने बताया कि कभी भी किसी से भी अनायास बातचीत नहीं करता था। अत्यंत सीधा और सरल स्वभाव का कृष प्रकाश की बेरहमी से पिटाई के बाद उसकी मौत हो जाने के बाद जी डी गोयनका विद्यालय प्रबंधन सकते में आ गया है।
मामले को दर्ज कर पुलिस छात्र की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत की जांच के लिए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ईधर 14 वर्षीय आठवीं कक्षा का छात्र कृष की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। आज अहले सुबह कृष प्रकाश हंसते खेलते स्कूल गया था, लेकिन परिवार वालों को क्या पता था कि वापस उसकी लाश आएगी।