ब्रेकिंग न्यूज़

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम

गोपालगंज सदर अस्पताल में 8 मरीजों की मौत, सबको सांस लेने में थी तकलीफ, कोरोना रिपोर्ट में थे निगेटिव

गोपालगंज सदर अस्पताल में 8 मरीजों की मौत, सबको सांस लेने में थी तकलीफ, कोरोना रिपोर्ट में थे निगेटिव

16-May-2021 02:43 PM

GOPALGANJ : बिहार में कोरोना के कारण कई लोगों की जान जा रही है. संदिग्ध हालत में भी कुछ मरीजों की मौत हो रही है. जिसके कारण लोगों के बीच भय का माहौल है. ताजा मामला सूबे के गोपालगंज जिले का है, जहां 8 मरीजों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि इन्हें सांस लेने में तकलीफ थी. हालंकि इनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी.


गोपालगंज सदर अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन एसके गुप्ता ने बताया कि सांस की तकलीफ के मरीज गंभीर हालत में अस्पताल पहुंच रहे हैं. उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा जाता है लेकिन स्थिति ज्यादा खराब होने की वजह से वे दम तोड़ दे रहे हैं. शुक्रवार शाम से शनिवार की दोपहर तक सांस लेने में दिक्कत संबंधी 42 से अधिक मरीज सदर अस्पताल पहुंचे. इनका ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज शुरू किया गया, लेकिन एक-एक कर 24 घंटे के अंदर आठ मरीजों की मौत हो गई. इन सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी. 


मृतकों में सरेया मोहल्ला के रहने वाले बहराम प्रसाद, बरौली थाना क्षेत्र के रूपचांद गांव के रहने वाले विद्या चौधरी, बरौली थाना क्षेत्र के सुरवल के रहने वाले निवासी सबिता देवी, मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज के रहने वाले उमेश ङ्क्षसह, बरौली थाना क्षेत्र के बरौली बाजार के रहने वाले विद्या साह, हथुआ थाना क्षेत्र के तिवारी टोला गांव के रहने वाले उमेश तिवारी और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले सबदीन अंसारी शामिल हैं.


गोपालगंज सदर अस्पताल के उपाधीक्षक एसके गुप्ता ने बताया कि इस मामले की जानकारी गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी को दी गई है. जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐसे गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी वार्ड में अलग से बेड और  ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है. उन्‍होंने कहा कि मरीजों को समय पर अस्‍पताल में लाए जाने पर उनका इलाज सही तरीके से हो सकेगा.