ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

बिहार : आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, फीलिंग शेयर करते हुए पकड़े गए दोनों, घरवालों ने दोनों को मार डाला

22-Aug-2021 05:14 PM

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. दरअसल अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या कर दी गई है. प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी और लड़की दोनों को जान से मार दिया है. इस घटना का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र की है. यहां सिपाया खास गांव में प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि प्रेमिका के घरवालों ने दोहरे हत्याकांड की इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है. मामले का खुलासा होने के बाद इस वारदात की छानबीन कर रही गोपालगंज पुलिस भी काफी हैरान है. मृतक की पहचान प्रेम यादव और अंशु कुमारी के रूप में की गई है.


बताया जा रहा है कि पिछले दिनों अंशु प्रेम को फोन कर मिलने के लिए बुलाई थी. अंशु की बात मानकर प्रेम उससे मिलने सिपाया खास गांव पहुंच गया. दोनों एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे. एक दूसरे से अपनी फीलिंग शेयर कर रहे थे. इस दौरान अंशु के पापा उमेश यादव और चाचा ने दोनों को एक साथ देख लिया. जैसे ही उनकी नजर पड़ी, दोनों आगबबूला हो गया. गुस्से में उन्होंने प्रेम यादव को बेरहमी से पीटा और फिर उसका सिर धड़ से अलगा कर दिया. हत्या के चार दिन बाद प्रेम की लाश पुलिस को मटिहनिया गांव के पास मिली.


इस घटना के बाद पुलिस ने प्रेम की प्रेमिका अंशु कुमारी की खोजबीन शुरू कर दी. लेकिन अंशु का कोई पता नहीं चला. इसपर पुलिस को शंका हुई. तब अंशु  के पिता उमेश यादव, चाचा रामजीत यादव और उसके एक सहयोगी अमर पटेल को पुलिस ने पकड़ा. सख्‍ती से जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कुबूल किया और बताया कि प्रेम के साथ-साथ उन्होंने अंशु को भी मार डाला है.


उन्होंने बताया कि वे लोग अंशु को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट पुल पर ले गए और वहां पर उन्होंने अंशु को गंडक नदी में धकेल दिया. जिसके कारण अंशु उफनाई गंडक में समा गई. पुलिस को जानकारी मिली है कि अंशु और प्रेम दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. दोनों एक दूसरे को काफी चाहते थे लेकिन इनकी मोहब्बत लड़की के घरवालों को नागवार गुजरी और उन्होंने दोनों की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी.


इस घटना के बाबत गोपालगंज जिले के सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि रूपछाप गांव निवासी प्रेम यादव की हत्या के मामले में पूर्व से तीनों आरोपित नामजद अभियुक्त थे. साथ ही अब अंशू कुमारी की हत्या करने का नया मामला भी सामने आ गया है. पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका की हत्या करने के मामले में तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आगे की कार्रवाई की जा रही है.