ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात

Home / news / बिहार : सरकारी ऑफिस में किन्नरों का जबरदस्त हंगामा, कुर्सी छोड़कर भागे कर्मचारी...

बिहार : सरकारी ऑफिस में किन्नरों का जबरदस्त हंगामा, कुर्सी छोड़कर भागे कर्मचारी

11-Sep-2021 11:18 AM

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले में किन्नरों द्वारा अंचल कार्यालय का घेराव कर खूब हंगामा करने का मामला सामने आया है. हंगामे के दौरान किन्नरों ने कार्यालय के प्रधान सहायक के साथ बदसलूकी की. उनके आरोप सुन कर्मचारी कुर्सी छोड़कर इधर-उधर जाने लगे. हालांकि सीओ शाहिद अख्तर ने किन्नरों के प्रधान सहायक के साथ बदसलूकी करने से इनकार किया.


दरअसल, कुछ दिन पहले हादसे में मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भड़कुइयां गांव निवासी 40 वर्षीय निक्की किन्नर की मौत महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया पुल के पास एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी. मौत के तुरंत बाद मुआवजे की मांग को लेकर किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया. वे साथी के स्वजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. 


प्रदर्शन करने किन्नरों का कहना था कि हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर किन्नरों को शांत करा दिया था, लेकिन किन्नर के स्वजनों को अब तक मुआवजा नहीं मिला. इसलिए नाराज किन्नर मांझा अंचल कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा करने लगे. इस दौरान किन्नरों ने प्रधान सहायक से बदसलूकी भी की. 


प्रदर्शन कर रहे किन्नरों का आरोप था कि इसके पहले एक किन्नर अंचल कार्यालय में मुआवजे के बारे में पता लगाने के लिए आया था तो उससे रिश्वत की मांग की गई थी. किन्नरों के हंगामे के दौरान अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. बाद में कुछ लोगों ने किन्नरों को समझा कर शांत करा दिया.