राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
18-Mar-2021 08:38 PM
GOPALGANJ : कहते हैं कि प्रेम की कोई परिभाषा नहीं होती. किसी ने सही ही कहा है कि जो प्यार करते हैं, वो कुछ भी कर सकते हैं. लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे बवाल हो जाता है. रिश्ते की परिधि को तोड़ते हुए मामी और भांजे ने कुछ ऐसा ही कर दिया है, जिसकी चर्चा गांव-मोहल्ले में हो रही है. दरअसल शादी के 4 ही दिन बाद भांजे को दिल दे बैठी मामी पति के नींद में सोते ही भांजा के साथ फरार हो गई. पीड़ित मामा ने इस घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत की है. पुलिस आरोपी भांजे और महिला की तलाश में जुट गई है.
दरअसल पूरी घटना गोपालगंज जिले की है, जहां मांझा थाना क्षेत्र के एक गांव में मामी अपने भांजे के साथ फरार हो गई है. वैसे तो कहा जाता है कि मामी और भांजे का रिश्ता पाक होता है लेकिन इस केस में इन्होने इस रिश्ते को ही दागदार बना दिया है. बताया है रहा है कि हाल ही में महिला की शादी हुई थी. मायके से विदाई कर ससुराल आये अभी हफ्ते दिन भी नहीं हुए कि महिला अपने पति की बहन के बेटे को दिल दे बैठी. भांजा उसे इतना पसंद आया कि वह अपने पति से रिश्ता तोड़कर भांजे के साथ फरार हो गई.
इलाके में स घटना की चर्चा जोरो पर है. पीड़ित पति ने मांझा थाना में भांजा समेत कुल 4 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पति ने आरोप लगाया है कि उसके भांजे ने पति का अपहरण कर लिया है. पति की ओर से आवेदन मिलने के बाद मांझा थाना की टीम आरोपी भांजे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि सुरवनिया गांव के रहने वाले प्रकाश कुमार (बदला हुआ नाम) की शादी थावे थाना के हरपुर गांव के रहने वाले आकाश प्रसाद की बेटी रीना कुमारी (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी. शादी के बाद बरौली के रहने वाला प्रकाश का भांजा विवेकानंद अपने ननिहाल बार-बार आने लगा. जब प्रकाश दूकान चला जाता था तो विवेकानंद घर पर ही रहता था.
इस बीच मामी के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ गईं. इस दौरान मामी और भांजा एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए और उन्होंने रिश्ते और समाज की फिक्र न करते हुए घर से फरार हो गए. इस घटना के संबंध में मांझा थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. महिला की तलाश में छानबीन शुरू कर दी गई है. पुलिस के अनुसार आरोपित घर से फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.