Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
24-Jul-2021 05:39 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आ रही है. यहां बेखौफ अपराधियों ने एक डॉक्टर को गोली मार दी है. दवा की एक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना मिल रही है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना इलाके की है. यहां बथुआ बाजार में इलाके के बड़े थोक कारोबारी की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की है. इस घटना के दौरान बदमाशों ने एक डॉक्टर को भी गोली मार दी, जो दवा खरीदने पहुंचा था. गोली लगने के कारण डॉक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे इलाज के लियेनजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
जख्मी डॉक्टर की पहचान ग्रामीण चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार के रूप में की गई है. गोली लगने से घायल ग्रामीण चिकित्सक को इलाज के लिए फुलवरिया रेफरल अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. दवा दुकान पर गोली चलाने पहुंचे अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद है. फुटेज में एक अपाची बाइक पर तीन अपराधी दिख रहे हैं, जिसमें पिस्तौल से फायरिंग करते हुए तस्वीर दिख रही है.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस घटना के बाबत फुलवरिया थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने दवा के थोक करोबारी पवन गुप्ता और उनके पिता देव कुमार गुप्ता के अलावा दुकान के कर्मियों से भी घटना की जानकारी ली. अपराधियों के फायरिंग में दवा दुकान के गेट पर लगा शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है. फुलवरिया पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर दवा व्यवसायी से लिखित शिकायत मांगी गई है.