Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह
14-Apr-2021 09:48 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी बढ़ गया है. राज्य में नेता, मंत्री, आईएएस और जज कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं. ताजा मामला गोपालगंज जिले का है, जहां डीएसपी को कोरोना हो गया है. उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. डीएसपी समेत 105 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है. आइसोलेशन में इनका इलाज कराया जा रहा है.
बुधवार को गोपालगंज जिले के हेवाडक्वार्टर डीएसपी संतोष कुमार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई. संतोष कुमार की तबीयत अचानक ख़राब हो गई थी. जिसके बाद इनका इलाज कराया जा रहा था. इनकी कोरोना टेस्ट भी कराइ गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली. बताया जा रहा है कि डीएसपी संतोष कुमार की ऑफिस में काम करने वाले एक अन्य कर्मी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे जिले में 105 नए लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं. नए संक्रमित लोगों में 10 बच्चों के अलावा 16 महिलाएं भी शामिल हैं. नए संक्रमित लोगों में से 78 लोगों को होम आइसोलेशन में और अन्य को कोरोना केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नए संक्रमित लोगों के मिलने के बाद जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 422 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे जिले में अबतक 6311 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. जिले में कोरोना लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता व निगरानी रखने के लिए लगातार दिशानिर्देश जारी किया जा रहा है.
#COVIDー19 Updates Bihar:
— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) April 14, 2021
(शाम 4 बजे तक)
➡️विगत 24 घंटे में कुल 100134🧪 सैम्पल की जांच हुई है।
➡️अबतक कुल 2,69,795 मरीज ठीक हुए हैं।
➡️ वर्तमान में COVID19 के active मरीजों की संख्या 23724 है।
➡️बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 91.40 है।#BiharHealthDept #COVID19 pic.twitter.com/qPS7qjbrn4
आपको बता दें कि खुद गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसपी आनंद कुमार भी कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद सतत मास्क जांच अभियान की निगरानी कर रहे हैं. बावजूद इसके जिले में संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कोविड के कुल 6311 मामलों में से 5874 लोग ठीक हुए हैं. जबकि कोविड से जिले में कुल 16 लोगों की मौत हुई है.