ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / news / जेल में बंद भतीजे को चुनाव जिताने में जुटे नीतीश के बाहुबली एमएलए,...

जेल में बंद भतीजे को चुनाव जिताने में जुटे नीतीश के बाहुबली एमएलए, उधर विधायक के भाई के करीबियों पर गोलियों की बौछार करने की थी जबरदस्त प्लानिंग

03-Sep-2021 06:16 PM

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले चरण के लिए उम्मीदवारों का नामांकन भी शुरू हो गया है. इधर अपराधियों ने भी खूनी खेल शुरू कर दिया है. नवादा के कादरगंज थाना क्षेत्र में ओहारी पंचायत के मुखिया पति अवधेश महतो और उसके भांजे प्रदीप कुमार को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया. इधर दूसरी ओर गोपालगंज जेल में बंद भतीजे को फिर से जिला परिषद का अध्यक्ष बनाने में नीतीश के बाहुबली विधायक जोरशोर के साथ जुट गए हैं. इसी बीच पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है कि पंचायत चुनाव के दौरान दबंग विधायक के भाई के करीबियों पर बौछार करने की जबरदस्त प्लानिंग की गई थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया है.


गोपालगंज के कुचायकोट से जेडीयू के बाहुबली विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय इन दिनों अपने भतीजे मुकेश पांडे को फिर से जिला परिषद का अध्यक्ष बनाने की तैयारी में जुटे हैं. जेडीयू विधायक ने जेल में बंद अपने भतीजे के लिए कैंपेन शुरू किया है. जेल में बंद अपने भतीजे को जीत दिलाने के लिए उन्होंने हथुआ में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में विधायक पप्पू पांडे का दर्द अपने भतीजे के लिए छलक उठा. उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनके भतीजे मुकेश पांडे जो गोपालगंज के जिला परिषद चेयरमैन भी हैं पिछले कई महीनों से जेल में बंद हैं. उनकी तबीयत खराब थी जिन्हें पीएमसीएच भर्ती कराया गया था लेकिन अब तबीयत सही है और उन्हें दोबारा जेल भेज दिया गया है. पप्पू पांडे ने कहा कि यहां की जनता सच्चाई जानती है.


news image


आज शुक्रवार को जदयू के संसदीय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी गोपालगंज पहुंचे. कुचायकोट के जदयू विधायक पप्पू पांडे के हथुआ स्थित आवास पर उपेंद्र कुशवाहा ने एक बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की. इसके पहले सिवान से चलकर उपेंद्र कुशवाहा जैसे ही मीरगंज के छाप मोड़ पहुंचे, यहां जदयू और बाहुबली विधायक पप्पू पांडेय के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वे कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करेंगे और पार्टी की मजबूती को लेकर एक रूपरेखा तय की जाएगी.


news image


इधर दूसरी ओर गोपालगंज के हथुआ डीएसपी नरेश कुमार ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. दरअसल  जिले के फुलवरिया थाने की पुलिस ने मदरवानी गांव से बुधवार की रात समस्तीपुर के हथियार सप्लायर समेत दो अपराधियों को दबोचा गया, जिन्होंने यह खुलासा किया है कि पंचायत चुनाव के दौरान दबंग विधायक के भाई के करीबियों पर हमला करने की प्लानिंग थी.


news image


हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान सतीश पांडेय के करीबियों पर हमला करने के लिए हथियार बनाये जा रहे थे. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्त में आए अपराधी ने स्वीकार किया कि रूपनचक ट्रिपल मर्डर केस के सूचक जेपी यादव के बुलाने पर वह गोपालगंज आया था और ऑर्डर मिलने पर हथियार बना रहा था. डीएसपी ने कहा कि हथुआ स्टेशन के रैक प्वाइंट और पंचायत चुनाव के लिए बड़ी साजिश रची गयी थी, जिसे नाकाम कर दिया गया. पुलिस की कार्रवाई में फुलवरिया थानाध्यक्ष अशोक कुमार और श्रीपुर ओपी प्रभारी नागेंद्र सहनी शामिल थे.


news image


गोपालगंज पुलिस ने नेपाली करेंसी, डॉलर और हथियार समेत कई सामान बरामद किए हैं. गिरफ्तार अपराधियों में मदरवानी गांव के निवासी कपिल देव यादव का बेटा लाल बहादुर यादव और समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाने के शाहपुर पुरोही गांव निवासी रामभजन सिंह का बेटा मोहन कुमार मौर्य शामिल है. इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.