Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
26-Oct-2021 09:31 AM
GAYA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गया जिले से सामने आ रही है जहां आहर में डूबने से तीन दोस्तों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंबातरी पंचायत के बरदाग गांव का है. यहां तीन की मौत की खबर फैलते ही कोहराम मच गया. बताया जा रहा कि शौच करने के लिए महुली आहर की तरफ तीनों किशोर गए थे. इसी दौरान एक का पैर फिसला और वह आहर में जा गिरा. आहर में डूबता देख साथ में रहे दोनों साथी उसे बचाने के लिए कूदे. शोर मचाने के बावजूद कोई मदद को नहीं पहुंचा, इस बीच तीनों की मौत हो गई.
कुछ देर तक जब तीनों घर नहीं लोटे तो परिवार के लोग आहर की तरफ जाकर खोजबीन करने लगे. गांव के लोगों ने आहर में खोजना शुरू किया तो एक किशोर का शव मिला. इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के सहयोग से दो और शवों को बाहर निकाला गया. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल हॉस्पिटल भेजा गया.
मृतकों की पहचान रघु यादव के 15 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार, प्रेम यादव के 15 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार और राजकुमार यादव के 15 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है. तीनों किशोर इंटर में पढ़ते थे. इधर, मौत की खबर पर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.