ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में सड़क हादसे के बाद बवाल, तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा

14-Jun-2021 05:35 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के गया जिले से सामने आ रही है. यहां तेज रफ़्तार एक ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया है. सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है. नाराज लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है.


घटना गया के स्टेशन रोड का है. एक अनियंत्रित ट्रक ने एक साईकिल सवार व्यक्ति को रौंद दिया है. हादसे में साईकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी घटना स्थल से फरार हो गए हैं. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर आक्रोशित लोगो को शांत करा कर सड़क जाम को हटाया गया है. 


बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा गया है. स्थानीय लोगो ने बताया कि यह व्यक्ति  डयूटी पर जा रहा था. तभी यह ट्रक आकर टक्कर मार दिया, जिससे वह ट्रक के पिछले चक्के के निचे आ गए.


वही घटना स्थल पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि एक व्यक्ति साईकिल से जा रहा था. तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे व्यक्ति घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए भेजा गया है.