Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
16-May-2021 01:54 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : बिहार के गया जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरत में डाल दिया है. दरअसल चोरी के आरोप में तीन नाबालिग बच्चों को नंगा कर सरेआम रोड पर घुमाने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
घटना गया जिले के बोधगया का है, जहां एक मोहल्ले में कुछ लोगों ने तीन नाबालिग बच्चों को नंगा कर सड़क पर घुमाया. बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा की बैट्री चोरी के आरोप में लोगों ने इन तीनों बच्चों को पकड़ा और उनके कपड़े उतारकर रोड पर घुमाया. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किसी भी व्यक्ति ने इन बच्चों को बचाने की कोशिश नहीं की.
नाबालिग लड़कों के साथ हुई इस घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि सड़क पर भारी भीड़ चल रही है और इन लड़कों को जकड़कर उन्हें घुमाया जा रहा है. यह घटना विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है. वीडियो वायरल होने के बाद गया जिले के एसएसपी आदित्य कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया.
एसएसपी ने तत्काल आदेश देकर भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कराई. उन्होंने बताया कि इसे लेकर बोधगया थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने कार्रवाई की. अब तक पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.