Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
18-Apr-2021 01:46 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : बिहार के गया जिले में जदयू नेता के साथ एक दर्दनाक घटना हुई. इस घटना में उनकी जान चली गई. दरअसल वह बेल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे. इस दौरान पांव फिसलकर नीचे गिरने के कारण उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद घर में शोक की लहर दौड़ गई है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना बिहार के गया जिले की है, जहां इमामगंज के प्रखंड के बारा गांव में जनता दल यूनाटेड के एक नेता की मौत हो गई. बताया जाता है कि जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डॉ. अरविंद प्रसाद के घर के पास बेल का पेड़ है. वह बेल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे. लेकिन यह बेल उनके लिए जानलेवा बन गया. पेड़ से नीचे गिरने के बाद उनकी मौत हो गई.
जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष बृजनंदन प्रसाद ने बताया कि अपने घर के पास पेड़ पर चढ़कर बेल तोड़ रहे थे. इसी क्रम में उनका संतुलन बिगड़ गया और पांव फिसलने के कारण वे नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई. इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है. परिवार में कोहराम मच गया है.
उधर डॉ. अरविंद प्रसाद की मौत की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई. शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोगाें का तांता लगा रहा.