ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: DSP ने नाबालिग लड़की का किया रेप, पत्नी ने मोबाइल में बनाया वीडियो, FIR दर्ज

02-Jun-2021 05:59 PM

GAYA : बिहार के गया से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. डीएसपी के ऊपर दलित नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है. डीएसपी की पत्नी इस खुद इस घटना का वीडियो भी बनाया है. आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.


गया जिले के तत्कालीन डीएसपी कमलाकांत प्रसाद पर दलित नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि यह मामला तक़रीबन 3 साल पुराना है लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद महिला थाने में 27 मई को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि साल 2017 में दशहरा पूजा के समय डीएसपी कमलाकांत प्रसाद के आवास पर घरेलू काम करने के लिए लड़की गई थी. उस दिन रात में डीएसपी ने नाबालिग बच्ची का बलात्कार किया. डीएसपी की पत्नी ने मोबाइल में इस पूरी घटना को रिकार्ड कर लिया.


मोबाइल में इस घटना का वीडियो बनाने के बाद डीएसपी की पत्नी ने कमजोर वर्ग के अधिकारी से पटना में शिकायत की. तब से अब तक इस मामले की जांच चल रही थी. जांच में कुछ सबूत मिलने के बाद यह मामला दर्ज कराया गया है. महिला थानाध्‍यक्ष रविरंजना ने बताया कि मामला 2017 का है. गया के विशेष पॉक्‍सो जज नीरज कुमार के निर्देश पर पीड़‍िता का बयान दर्ज किया गया है.


पीड़ि‍ता ने घटना को लेकर लगाए गए आरोप की पुष्टि की है. उसने कहा कि किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी. लोक लाज और धमकी के कारण उसने मुंह नहीं खोला. पॉक्‍सो के विशेष लोक अभियोजक कैसर सरफुद्दीन का कहना है कि लड़की उस समय नाबालिग थी. अब लड़की और उसके भाई का 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा.


गया जिले के एसएसपी आदित्‍य कुमार ने बताया कि कमजोर वर्ग विभाग की सीआइडी मामले की जांच कर रही थी. पिछले दिनों ही कोर्ट का आदेश आया तब प्राथमिकी दर्ज की गई. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.