Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
04-Apr-2021 08:02 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी शराब की तस्करी और बिक्री के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला गया जिले का है, जहां शराबबंदी होने के बावजूद भी कुछ लोग हाथ में दारू की बोतल लेकर बार बालाओं के साथ डांस करते दिखे. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है.
मामला गया जिले के मैगरा थाना क्षेत्र का है, जहां वलीचक में बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए शराब पीने का वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दो लोग शराब के नशे में बार बालाओं के साथ झूमते नजर आ रहे हैं. इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि वलीचक गांव में होली के मौके पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. इसी आर्केस्ट्रा में लोग दारु की बोतल लेकर डांस कर रहे थे.
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में स्टेज पर दो लोग बोतल से शराब पीते हुए और बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद मैगरा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि ऑर्केस्ट्रा में शराब पीते और नाचते लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
थानेदार अविनाश कुमार का कहना है कि जल्द ही इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. अभी यदि इनका नाम और पता बताया जाएगा तो वे फरार हो जाएंगे. इसलिए गिरफ्तारी के बाद उनके नामों को सार्वजनिक किया जाएगा. वायरल वीडियो में लोगों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं. इससे स्पष्ट है कि ये लोग वलीचक या फिर आसपास के ही होंगे.