Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
29-Aug-2021 12:54 PM
GAYA : बिहार का सामाजिक परिवेश बदलने लगा है. अब यहां प्यार को पाप नहीं समझा जाता. मामला बिहार के गया जिले का है. नदरपुर गांव के रहने वाले रविंद्र कुमार को कुरमांवा की रहने वाली गौरी उर्फ काजल से प्यार हो गया. दोनों छिप छिप कर मिलने लगें. लेकिन प्यार भी भला कोई छिपने वाली चीज है ! अपनी प्रेमिका से किए गए वायदे के मुताबिक रविंद्र शनिवार के दिन गौरी के गांव कुरमावा पहुंच गए. दोनों एकांत में एक दूसरे में खोए हुए थें कि गांव वालों की नजर पड़ गई. इसके बाद दोनों को ऐसी सजा मिली कि प्रेमी प्रेमिका खुश हो उठें.
गांव वालों ने दोनों को पकड़ लिया और पंचायत बैठ गई. रविंद्र से उसके घर परिवार के बारे में जानकारी ली गई. लड़की को भी बुलाया गया. रविंद्र और गौरी दोनों ने स्वीकार किया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक दूसरे के बिना जी नहीं सकते. वह हमेशा एक दूसरे से मिलते रहते हैं.
गांव वालों ने दोनों की उम्र की पड़ताल की तो दोनों ही बालिग पाए गए. पूछा गया कि क्या आप दोनों एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते हैं ? दोनों ने खुशी खुशी हां कर दिया. इसके बाद दोनों के परिवार को बुलाया गया. प्रेमिका के परिवार वाले पहुंच गए लेकिन प्रेमी के परिवार वाले नहीं पहुंचे.
इसके बाद प्रेमिका के परिवार वाले और गांव वालों ने मिलकर कुरमांवा के बहेराडीह टोला के शिव मंदिर में दोनों की शादी करवा दी. शादी के बाद रविंद्र और गौरी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका को शेरघाटी नोटरी के यहां ले जाकर स्वेच्छा पूर्वक शादी करने का शपथ पत्र बनवाया गया.