Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
02-Apr-2021 02:50 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : जिले के बभंडीह गांव में साले की पत्नी के साथ छेड़खानी करना जीजा को महंगा पड़ गया. सरहज के साथ बदतमीजी करने पर ससुराल वालों ने उसे जान से मार दिया और उसकी डेड बॉडी को खेत में ले जाकर फेंक दिया. गया पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना गया जिले के इमामगंज थाना इलाके की है, जहां भंडीह गांव में पुलिस ने एक शख्स की डेड बॉडी को बरामद किया है. मृतक की पहचान गोविंद भारती के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि गोविंद भारती शराब पीने के बाद युवक ने अपनी सरहज से गंदी हरकत कर रहा था. इसी बात से नाराज होकर उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी.
गया के डीएसपी अजित कुमार बताया कि पुलिस ने गोविंद भारती के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार सभी व्यक्ति उसके ससुराल के ही हैं. पुलिस के सामने ससुराल वालों ने हत्या की बात स्वीकार की है. पुलिस ने पत्नी समेत चार को जेल भेज दिया है.
ससुराल वालों ने आरोप लगाया कि गोविंद भारती अपनी पत्नी से झगड़ा करने के बाद अपनी ससुराल दोनयां गांव आया था. जहां उसने शराब के नशे में अपने साले की पत्नी के साथ छेड़खानी की. यह देखकर ससुर बाना भारती, साला रामकेशर भारती, राजेश भारती, प्रवेश भारती और राकेश भारती ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई.
गया डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि अनुसंधान में हत्या करने वाली जगह पर खून के निशान मिले हैं. मृतक की साइकिल ससुराल से बरामद की गई है. इस मामले में अभी भी दो लोग फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.