Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
04-Sep-2021 08:52 AM
GAYA : बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. इस बीच मुखिया चुनाव से पहले अपराधी भी काफी एक्टिव हो गए हैं. गया जिले में बदमाशों ने डबल मर्डर की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
दो अलग-अलग घटनाओं में बदमाशों ने गोली मारकर दो लोगों की हत्या की है. पहली वारदात गया जिले के कोंच की है. यहां बदमाशों ने एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान कोंच पंचायत के रहने वाले मृत्युंजय दास (35) के रूप में की गई है. घटना का कारण पंचायत चुनाव की रंजिश बताई जा रही है.
इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने कोंच-टेकारी मार्ग को जाम कर दिया. पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया.वहीं व्यापारियों ने कोंच बाजार को बंद रखा. मृत्युंजय की पत्नी बेबी देवी ने बताया कि पति चुनाव प्रचार कर घर लौट थे.उसी समय किसी ने फोन कर बुलाया. इसके बाद वे रात भर घर नहीं लौटे. सुबह कोंच नहर के पास उनका शव पड़ा था और बाइक वहीं खड़ी थी.
दूसरी वारदात गया जिले के मगध मेडिकल कालेज थाना क्षेत्र की है. यहां केंदुआ गांव के पास देर रात युवक राजा विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के विरोध में उग्र लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया. हत्या और सड़क जाम की सूचना पर मगध मेडिकल कालेज थाना की पुलिस पहुंची जिसे लोगों ने खदेड़ दिया.