Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
04-Jan-2021 07:10 PM
GAYA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ड्रीम प्रोजेक्ट '7 निश्चय योजना' को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं. विपक्षी दल उनके ड्रीम प्रोजेक्ट को भ्रष्टाचार का जरिया बताते हैं. इसी मामले से जुड़ी हुई एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करनेवाली है. मामला गया जिले का है,जहां उद्घाटन से पहले से नल-जल योजना की टंकी धराशाई होकर जमीन पर गिर पड़ी. इस मामले को लेकर गया के बीडीओ ने जांच का आदेश दिया है.
मामला गया जिले के पलुहारा पंचायत का है, जहां वैदा गांव के वार्ड नंबर 13 में नल-जल योजना की टंकी धराशाई होकर जमीन पर गिर पड़ी. जिसके कारण वहां के लोगों के घर में पानी सप्लाई अधूरी रह गई. इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक उद्घाटन से पहले ही लोहे की बनाई गई मीनार गिरकर ध्वस्त हो गई.
चांसी गांव के पंचायत समिति सदस्य उषा देवी और लालदेव यादव ने बताया कि वैदा गांव में करीब सोलह लाख रुपये से वार्ड सदस्य और वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति ने एक साल पहले से नल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण कार्य शुरू कराया था. योजना के तहत निर्माण प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को घर घर शुद्ध पानी की सप्लाई करने के लिए मोटर चालू कर पानी की टंकी भरी जा रही थी लेकिन इस बीच लोहे की मीनार टंकी की पानी का लोड सह नहीं पाया और पानी भरते ही लोहे की मीनार टूट कर जमीन पर गिर पड़ी.
पानी की टंकी टूटने को लेकर पंचायत समिति सदस्य का आरोप लगाया कि वार्ड सदस्य और वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति ने पानी टंकी बनाने के लिए घटिया किस्म का लोहे के पोल का इस्तेमाल किया था. इस संबंध में गुरुआ के बीडीओ अरुण कुमार ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी. जांच के बाद पानी टंकी का निर्माण करने वालो के विरुद्ध करवाई की जाएगी.