बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
02-Jan-2021 10:29 AM
DESK: कांग्रेस के सीनियर नेता और बिहार के पूर्व राज्यपाल रहे बूटा सिंह का निधन हो गया है. वह लंबे समय बीमार चल रहे थे. 21 मार्च 1934 को पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में सरदार बूटा सिंह का जन्म हुआ था. वह 8 बार लोकसभा के लिए चुने गए थे. उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने शोक जताया है.
ब्रेन हैमरेज के बाद हॉस्पिटल थे भर्ती
26 अक्टूबर को 86 साल के सरकार बूटा सिंह को ब्रेन हैमरेज हुआ था. जिसके बाद उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. यही पर उनका इलाज चल रहा था. जिसके बाद आज उनका निधन हो गया है.
5 नवंबर से 2004 से 29 जनवरी 2006 राज्यपाल
बूटा सिंह 5 नवंबर 2004 से 29 जनवरी 2006 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे. फरवरी 2005 में एक बार ऐसा हुआ था कि किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. एलजेपी अपना सीएम बनाने को अड़ी थी और एनडीए अपनी सरकार बनाने की कोशिश में थी. ऐसे में तत्कालीन राज्यपाल बूटा सिंह ने 22 मई की आधी रात विधानसभा भंग कर दी थी. इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक बताया था, हालांकि उस साल बिहार को दोबारा चुनाव में उतरना ही पड़ा था.
राजीव गांधी के थे करीबी
बूटा सिंह को पंजाब के बड़े दलित नेता के रूप में जाना जाता था. वह राजीव गांधी के काफी करीबी नेता थे. बूटा सिंह राजीव गांधी सरकार में गृह मंत्री भी रहे थे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 1967 से लगातार पंजाब के रोपड़ चुनाव लड़ते आ रहे थे. 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार और 84 के सिख विरोधी दंगे थे तो पंजाब में चुनाव के हालात नहीं थे. जिसके बाद राजीव गांधी ने बूटा सिंह को पंजाब से राजस्थान भेज दिया था. मारवाड़ का इलाका और जालौर की सुरक्षित सीट पर बूटा सिंह ने आसानी से जीत दर्ज की. इस बार वह दो वर्षों तक कृषि मंत्री और फिर गृहमंत्री का पद संभालते रहे.