मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Jan-2023 08:09 AM
SITAMADHI : नेपाल में एक यात्री विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई। इस विमान में पांच भारतीय नागरिक समेत 72 लोग सवार थे। अब इसी कड़ी में विमान हादसे में एक बिहार के युवक की भी मौत हो गई
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया के युवक संजय जयसवाल की मौत हो गई है। संजय बनिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 6 निवासी राम एकबाल चौधरी का पुत्र था। वह पिछले कई वर्षों से काठमांडू में ही रहकर काम करता था। मृतक के पिता ने बताया कि, घटना के दिन भी उनकी बेटे से बात हुई थी वह बहन के यहां जाने के लिए नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा के लिए येती एयरलाइंस की विमान संख्या 9 एनएनसी एआरटी 72 से रवाना हुआ। इसके थोड़ी ही देर बाद विमान के क्रैश होने की सूचना मिली पिता ने बताया कि संजय दो पुत्रों में बड़ा था वह अपनी बहन के पास नवजात भांजे से मिलने के लिए निकला था। मृतक के घर में मां पिता एक छोटा भाई है।
बता दें कि, बैरगनिया प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बहुत लोग पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू सहित विभिन्न शहरों में रोजगार के लिए रहते हैं। इधर इस हादसे में घर के कमायु बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। माता-पिता दोनों बेहाल हैं उनके आंखों की आंसू सूख नहीं पा रही है घटना से आसपास के लोग भी दुखी हैं।
गौरतलब हो कि, विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे काठमांडू और पोखरा के बीच उड़ान का समय 25 मिनट था विमान में कुल 15 विदेशी नागरिक सवार थे जिसमें से पांच भारतीय चार oc2 कोरियाई के अलावा आस्ट्रेलिया फ्रांस अर्जेंटीना इजराइल के एक-एक नागरिक थे। इस विमान में सवार 5 भारतीयों की पहचान अभिषेक कुशवाहा 25 विशाल शर्मा 22 अनिल कुमार राजभर 27 सोनू जयसवाल 35 और संजय जयसवाल के रूप में हुई है।