बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
07-Mar-2020 07:34 AM
PATNA:बिहार के डॉक्टर आज सुबह 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे. इसको लेकर आईएमए ने गुरुवार को ही एलान कर दिया था. यह हड़ताल नालंदा में डॉक्टर की हत्या के विरोध में किया जा रहा है. आईएमएम के उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि 7 मार्च को सुबह 8 बजे रात 8 बजे तक हड़ताल होगी. हड़ताल के दौरान इमरजेंसी को अलग रखा गया है.
नालंदा ने डॉक्टर की हत्या के विरोध में हड़ताल
नालंदा में गुरुवार को अपराधियों ने डॉ. प्रियरंजन कुमार प्रियदर्शी की ड्यूटी जाने के दौरान दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. प्रियरंजन हरनौत प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनावा में पदस्थापित थे. जबकि डेपुटेशन पर गोकुलपुर मठ स्थित पीएचसी में कार्यरत थे.
गुरुवार को वे ड्यूटी पर जा रहे थे उसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने रहुई थाना इलाके के निजाय मोड़ के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. उनके मौत के विरोध में ही आज बिहार के डॉक्टर हड़ताल पर गए हैं. बता दें कि हत्या के विरोध में शुक्रवार को नालंदा के डॉक्टरों ने भी कार्य का बहिष्कार कर दिया था और डॉक्टरों की सुरक्षा देने की मांग की थी.