ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह

बिहार के दो बड़े IAS अधिकारियों को हुआ कोरोना, चैतन्य प्रसाद और एस सिद्धार्थ हुए संक्रमित

बिहार के दो बड़े IAS अधिकारियों को हुआ कोरोना, चैतन्य प्रसाद और एस सिद्धार्थ हुए संक्रमित

14-Apr-2021 03:30 PM

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण लगातार बड़े सरकारी महकमे में फैल गया है. राज्य के दो सीनियर आईएएस अधिकारियों को कोरोना हो गया है. गृह विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. साथ ही साथ वित्त विभाग के प्रधान सचिव सिद्धार्थ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.


तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों आईएएस अधिकारियों का कोरोना वायरस टेस्ट कराया गया था. इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. गृह विभाग के प्रधान सचिव चेतन प्रसाद की तबीयत थोड़ी खराब है. इस वजह से उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है. जबकि वित्त विभाग के प्रधान सचिव सिद्धार्थ की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. 


राज्य में बड़े स्तर पर कोरोना का संक्रमण फैल रहा है. पीएमसीएच के प्रिंसिपल विद्यापति चौधरी बिकोरोनल क्रमिक पाए गए हैं.  आपको बता दें कि मंगलवार को बिहार में एक आईएएस अधिकारी की कोरोना वायरस से मौत हो गई थी. बिहार प्रशासनिक सेवा से आईएएस में प्रोन्नति पाकर पंचायती राज विभाग में निदेशक बनने वाले विजय रंजन की कोरोना से मौत हो गई.


आईएएस विजय रंजन काफी लंबे समय से बीमार थे. करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक विजय रंजन का इलाज कई दिनों से पटना के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था. बीते दिनों हालत बिगड़ने के बाद इन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां वे कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. पटना एम्स की ओर से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आईएएस विजय रंजन को यहां 4 दिन पहले भर्ती कराया गया था. मंगलवार को रात में 2 बजे ही इनका निधन हो गया. 


इधर इस घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. आपको बता दें कि आईएएस विजय रंजन बिहार प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अधिकारी थे. इन्हें पिछले साल दिसंबर महीने में भारतीय प्रशासनिक सेवाप्रोन्नति मिली थी. इनके साथ इनके ही बैच के 7 अन्य अफसरों का भी प्रोमोशन हुआ था. BAS अधिकारी से IAS अफसर बनने के लगभग दो ही हफ्ते बाद इन्हें पंचायती राज विभाग का डायरेक्टर बनाया गया था.