ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
15-Apr-2023 08:12 PM
By First Bihar
SASARAM: रोहतास की कोर्ट ने भोजपुर के डीएम और एसपी के ऊपर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। शनिवार को रोहतास व्यवहार न्यायालय के एडीजे प्रथम सह बाल न्यायालय के स्पेशल जज मनोज कुमार की कोर्ट में अदालत की अवमानना से जुड़े एक मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह आदेश दिया।
कोर्ट ने आदेश का पालन नहीं किए जाने पर बाल पर्यवेक्षक गृह आरा के अधीक्षक समेत भोजपुर डीएम और एसपी के वेतन से दस हजार रुपए हर्जाना वसूलने का आदेश जारी किया। अदालत ने हर्जाने की राशि को एक सप्ताह के भीतर जिला विधिक सेवा प्राधिकार में जमा करने का आदेश दिया है। बता दें कि यह मामला साल 2018 में बाल अदालत से जुड़ा है। फिलहाल इस मामले का ट्रायल कोर्ट में चल रहा है।
दरअसल, पलामू जिला स्थित हैदरनगर थाना क्षेत्र के सडेया गांव निवासी आरोपी किशोर की तबीयत बिगड़ने के बाद आरा स्थित बाल पर्यवेक्षक गृह से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान आरोपी किशोर पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया था। कोर्ट के बार-बार आदेश देने का बावजूद फरार किशोर को अदालत के समक्ष पेश नहीं किया गया। शनिवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने भोजपुर के डीएम और एसपी समेत बाल पर्यवेक्षक गृह आरा के अधीक्षक पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।