मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट
16-Nov-2022 06:38 PM
MUZAFFARPUR: बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त एक दुखद घटना सामने आई है। शैक्षणिक भ्रमण पर उत्तराखंड गए मुजफ्फरपुर के सीनियर डिप्टी कलेक्टर विवेक कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बुधवार की सुबह नाश्ता करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। दिवंगत विवेक कुमार राजधानी पटना के रहने वाले थे। इस घटना के बाद मुजफ्फरपुर के प्रशासनिक गलियारे में शोक की लहर है। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि बिहार के 71 पीसीएस अधिकारी शैक्षणिक भ्रमण के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे। 71 अधिकारियों में से 36 ऑफिसर बीते सोमवार को लोहाजंग, भैकलताल, ब्रहमताल घूमने के लिए पहुंचे थे। जबकि 35 सदस्यों का दल इस वर्ष घोषित ट्रक ऑफ द ईयर घेस, बागजी, नागाड़ ट्रेक के भ्रमण पर हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दल घेस से बागजी बुग्याल गया था। यहीं पर बुधवार की सुबह नाश्ता करने के बाद अचानक विवेक कुमार की तबीय बिगड़ गई।
बीमार विवेक कुमार को खच्चरों की मदद से किसी तरह से घेस लाया गया। जहां से एंबुलेंस की मदद से उन्हें देवाल लाया गया और पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां विवेक कुमार की जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक विवेक की रास्ते में ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया।