ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम

पुलिस जवान को स्कॉर्पियो से कुचलकर मारे जाने का मामला, शराब माफिया से जुड़े 6 लोग गिरफ्तार

पुलिस जवान को स्कॉर्पियो से कुचलकर मारे जाने का मामला, शराब माफिया से जुड़े 6 लोग गिरफ्तार

16-Jul-2021 11:39 AM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : दरभंगा में शराब माफिया द्वारा बिहार पुलिस के एक जवान को स्कॉर्पियो से कुचलकर मारे जाने के मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. केवटी थाने में तैनात पुलिसकर्मी की हत्या शराब माफिया ने स्कॉर्पियो से कुचलकर बीती रात कर दी थी. गाड़ी चेकिंग के दौरान शराब लेकर जा रहे स्कार्पियो सवार नहीं रुके और उन्होंने पुलिस के जवान पर गाड़ी चढ़ा दी. तकरीबन 200 मीटर तक पुलिस का जवान स्कॉर्पियो में घिसटाता रहा और आखिरकार गंभीर अवस्था में घायल होने से उसकी मौत हो गई.


पुलिस ने अब इस मामले में छह शराब माफियाओं की गिरफ्तारी की है. पुलिस शराब माफिया से जुड़े बड़े मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी हुई है. इस मामले में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. स्कॉर्पियो के ड्राइवर को पुलिस ने बीती रात ही गिरफ्तार कर लिया था. शराब माफिया से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के बाद यह बात साफ हो गई है कि यह लोग नेपाल के जयनगर से शराब लेकर आ रहे थे. पुलिस की चेकिंग को देखकर घबरा गए और उन्होंने चेकिंग को तोड़ते हुए पुलिस के जवान सफीउर रहमान के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी.



पुलिस ने जिन 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से चार लोग स्कॉर्पियो में ही सवार थे. इस स्कॉर्पियो में बड़ी तादाद में शराब रखी हुई थी. जबकि दो लोग ऐसे थे, जो पीछे एक दूसरी गाड़ी से स्कॉर्पियो की मूवमेंट पर नजर रखे हुए थे. शराब माफिया से जुड़े इन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है.