गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
29-Jun-2023 03:48 PM
By First Bihar
LAKHISARAI : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर बिहार दौरे पर आए हैं। शाह लखीसराय में बीजेपी की हुंकार रैली के मंच पर से नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि- मैं पटना उतरा तो बोला गया कि आंधी आंधी और बारिश है मुंगेर नहीं जा पाएंगे लेकिन बाबा भोलेनाथ की आशीर्वाद है कि आज हम आपके सामने उपस्थित हैं। बिहार ने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ एक आवाज बुलंद की है और इस बार भी जरूरत है भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की। 2014 और 2019 में एक दो सीट जो कम हो गया है उसको इस बार को पुरा कर दें।
अमित शाह ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि- कुछ दिन पहले नीतीश कुमार पूछ रहे थे कि मोदी सरकार ने 9 साल तक क्या किया तो मैं उनको जवाब देना चाहता हूं कि, अरे नीतीश बाबू कुछ तो शर्म रखो कुछ तो लिहाज रखो जिसके बदौलत आप शासन में आए आज उसी से सवाल पूछ रहे हो 9 साल में मोदी जी ने बहुत कुछ काम किया है। पीएम मोदी ने देश के 70 करोड़ गरीबों के लिए बहुत काम किए। आजादी से लेकर अब तक किसानों के बैंक खाते में 6 हजार रुपये डालने का काम नहीं किया। लेकिन मोदी किसान सम्मान निधि लेकर आए। बिहार के किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये डाले गए हैं।
इसके आगे शाह ने कहा कि, नीतीश बाबू हमारा हिसाब पूछ रहे है। उनको बता दें कि हमने आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य का 5 लाख रुपये तक का खर्चा गरीब परिवार को देने का काम किया है। इससे बिहार में 75 लाख लोग से जुड़े हैं। लोगों के घर में शौचालय बनाने का काम किया। गरीबों को अनाज मिल रहा है। 37 लाख लोगों को घर बनाकर देने का काम भी नरेंद्र मोदी ने किया है। नीतीश बाबू कम से कम बोहनी भी करवा दे।