gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...
06-Sep-2021 11:20 AM
PATNA : सितंबर महीने का आज पहला सोमवार है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद हैं. मुख्यमंत्री बारी-बारी से फरियादियों की शिकायत सुन रहे हैं. इस दौरान सीएम के सामने यौन शोषण और कुकर्म के दो मामले सामने आये. जिसमें एक पीड़िता ने बिहार पुलिस के दारोगा पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि उसने शादी का झांसा देकर गलत काम किया. अब आरोपी दारोगा उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है.
मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंची पीड़िता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिकायत करते हुए बताया कि "जिसने मेरे साथ ऐसा किया, वो एक दारोगा है. मेरी मेडिकल रिपोर्ट ख़राब की गई है और पुलिस की ओर से बचाया जा रहा है. पहले शादी का झांसा देकर दारोगा ने यौन शोषण किया और अब वो आरोपी एसआई जान से मारने की भी धमकी दे रहा है. आरोपी किसी जमीन विवाद में यह केस का आईओ (जांच अधिकारी) भी था."
इस युवती के बाद एक अन्य लड़की भी इसी तरह के मामले की शिकायत लेकर सीएम नीतीश के जनता दरबार में पहुंची. पीड़िता का आवेदन लेने के बाद सीएम ने उसकी बात सुनी. और उन्होंने देखा कि दोनों मामला एक दूसरे से मिलता जुलता है. मुख्यमंत्री ने तत्काल दोनों पीड़िता को बिहार के डीजीपी एसके सिंघल के पास भेज दिया.
इसके बाद सीएम के जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद बिहार पुलिस के महानिदेशक एसके सिंघल ने बारी-बारी से दोनों पीड़िता की शिकायत सुनी और आगे कार्रवाई का भरोसा दिया. अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या करती है. क्योंकि पीड़िता ने वर्दीधारी पर ही बड़ा और काफी संगीन आरोप लगाया है.