ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

बिहार के चुनावी समर में अब जेपी नड्डा की भी एंट्री : एक दिन में करेंगे तीन रैलियां ; पूर्वांचल पर होगी विशेष नजर

24-Apr-2024 08:25 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में बीजेपी के बड़े नेता जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बिहार में चुनावी रैली करने आ रहे हैं। नड्डा बुधवार को एक ही दिन में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह भागलपुर, खगड़िया और झंझारपुर में एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद नड्डा का यह पहला बिहार दौरा होगा। 


मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को जेपी नड्डा की भागलपुर, खगड़िया और झंझारपुर में रैली होगी। स्थानीय पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। नड्डा बुधवार को खगड़िया के गोगरी एवं झंझारपुर लोकसभा सीट अंतर्गत मधुबनी जिले के राजनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अवावा भागलपुर में भी उनकी रैली होगी। इसकी जानकारी बीजेपी की ओर से मंगलवार को दी जाएगी। 


बीजेपी नेता ने बताया कि जेपी नड्डा गोगरी स्थित भगवान हाईस्कूल के मैदान में बुधवार को रैली करेंगे। इस दौरान वे चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के प्रत्याशी राजेश वर्मा के पक्ष में वोट मांगते नजर आएंगे। एनडीए के नेताओं की ओर से नड्डा की सभा को लेकर काफी उत्साह है। दिलचस्प बात यह है कि जेपी नड्डा बुधवार को जिन तीन सीटों पर रैलियां करने जा रहे हैं, वहां बीजेपी सीधे तौर पर चुनाव नहीं लड़ रही है। 


बताते चलें कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद बिहार में बीजेपी के शीर्ष नेता लगातार प्रचार में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक जमुई, नवादा, गया, पूर्णिया में जनसभा कर चुके हैं। 26 अप्रैल को उनकी अररिया के फारबिसगंज और मुंगेर में भी रैली प्रस्तावित है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी औरंगाबाद और कटिहार में चुनावी रैली कर चुके हैं। इसके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अगले मंगलवार को भागलपुर के कहलगांव में जनसभा करेंगे। इससे पहले उनकी जमुई में चुनावी सभा हो चुकी है।