ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा

फिर पियक्कड़ चूहे पी गए 85 हजार लीटर शराब, नशे की हालत में चखना समझ के लाखों रुपये का गांजा खा गए

09-Mar-2021 06:53 PM

PATNA : चूहे क्या-क्या कर सकते हैं, इससे आप पूरी तरह अवगत होंगे. चूहे घर में खाने-पीने की चीजों को बर्बाद कर देते हैं. कपड़े, कॉपी-किताब या अन्य चीजें काट देते हैं. ये आम चूहों का कारनामा है. लेकिन अब आप खास चूहों के बारे में जानिए, जो पुलिस की नजर में भारी पियक्कड़ या नशेड़ी हैं. अब तक आप बिहार के चूहों के बारे में जरूर जानते होंगे कि वे शराब पीते हैं. सरकारी 'इम्पोर्टेन्ट' फाइलें काट देते हैं. यहां तक की नदियों के तटबंध तक को नहीं छोड़ते, बिहार सरकार की मानें तो चूहे उसे भी अपनी नुकीली दांतों से काट देते हैं. ये लीला बिहार के चूहों की है लेकिन अब हम आपको हरियाणा के चूहों की कहानी सुनाते हैं.


बिहार के चूहों के जैसे ही हरियाणा में भी कुछ पियक्कड़ प्रजाति के चूहे हैं. ये पियक्कड़ चूहे घर ही नहीं ऑफिसों में भी लोगों की नींद उड़ा चुके हैं. दरअसल हरियाणा के फरीदाबाद में थानों के मालखाने से 29 हजार लीटर शराब बोतलें, कंटेनरों से गायब मिली हैं और हरियाणा पुलिस का दावा है कि ये काम चूहों ने किया है. यानि कि चूहे शराब पी गए हैं. इसके साथ-साथ गांजा और अफीम जैसे मादक पदार्थ भी चट कर गए.


हरियाणा के फरीदाबाद में यह खुलासा हुआ है कि मालखानों में चूहों ने आतंक मचा रखा है. आंकड़ों के मुताबिक बीते साल सभी थानों ने करीब 53 हजार 473 लीटर देसी शराब, 29 हजार 995 लीटर अंग्रेजी शराब, 2 हजार 804 कैन बियर और 805 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई थी.  शराब को विभिन्न थानों के मालखानों में रखा गया था, जिसे चूहे पी गए और नशे की हालत में गांजा भी फूंक गए. 


गौरतलब हो कि इससे पहले बिहार के शराबी चूहे सुर्ख़ियों में आये थे. शराब पीने, सरकारी फाइलें काटने और तटबंध को कुतरने जैसे कारनामे बिहार के चूहे  कर चुके हैं. लेकिन हरियाणा वाले इनसे एक कदम आगे गांजा और अफीम के भी शौक़ीन निकले हैं. यानि की अब ये समझा जाये कि बिहार में अपना जौहर दिखाने के बाद चूहे हरियाणा में अपना करतब दिखा रहे हैं.