गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
08-Apr-2021 10:22 PM
CHHAPRA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. छपरा जिले में भी संक्रमण की रफ़्तार तेज हो गई है. मशरक पीएचसी में लगातार तीन दिनों में कोरोना जांच अभियान के दौरान कुल 5 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें डॉक्टर की पत्नी भी शामिल है.
गुरूवार के दिन मशरक पीएचसी में कोरोना विस्फोट हुआ. एक-एक कर लगातार 3 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया. उस वक्त लोग और भी ज्यादा हैरान रह गए, जब मशरक पीएचसी के प्रभारी की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं. दो दिनों में प्रखण्ड के पदमौल और बंगरा गांव मे एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से अस्पताल से लेकर गांव तक हड़कंप मचा गया है.
गुरूवार को हनुमानगंज, हाजीपुर के रहने वाले पीएचसी प्रभारी की पत्नी, गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर गांव के रहने वाले कोरोना पॉजिटिव मिले. मशरक पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने सभी को दवा और समुचित बचाव की जानकारी देते हुए होम क्वारंटाइन कर दिया.