भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर
05-Jan-2022 10:19 AM
PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखी जा रही है. इस बीच बड़ी खबर आ रही है की बिहार सरकार के चार मंत्री कोरोना संक्रमित हो गये हैं. राज्य की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद, अशोक चौधरी और उत्पाद मंत्री सुनील कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. वहीं, कोरोना की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समाज सुधार यात्रा स्थगित कर दी है.
बिहार बुरी तरह से कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में है. राज्य में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा के सामने आए हैं. राजनीतिक गलियारे में भी संक्रमण देखने को मिल रहा है. इससे पहले पूर्व सीएम जीतनराम मांझी समेत पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव मिला. इसके बाद जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे.
ऐसे में अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके कैबिनेट के सभी मंत्रियों की कोरोना जांच कराई गई है. अभी फिलहाल राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद, अशोक चौधरी, उत्पाद मंत्री सुनील कुमार के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार ने कोरोना केस बढ़ने के बाद राज्य में नाइट कर्फ्यू और अन्य पाबंदियां लगाने का आदेश दिया. ये नियम गुरुवार से लागू होंगे. अधिसूचना के अनुसार, 21 जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह 5 तक कर्फ्यू होगा. कोरोना की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समाज सुधार यात्रा स्थगित कर दी है. वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी बेरोजगारी यात्रा को भी स्थगित कर दी है.