मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
06-Sep-2021 09:09 PM
PATNA: बिहार में कोरोना के छह मामले सामने आए हैं। चार जिलों में कोरोना के नए मरीज मिले हैं। समस्तीपुर में सबसे अधिक 3 मरीज जबकि पटना,बेगूसराय और वैशाली में एक-एक कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 34 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के आधार पर यह आंकड़े हैं।
पिछले 24 घंटे में 1,30,342 सैंपल की कोरोना जांच हुई। इस दौरान 15 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 98.66 फीसदी दर्ज की गई है। वर्तमान में राज्य में कोरोना के 54 सक्रिय मरीज इलाजरत हैं।
कोरोना की पहली व दूसरी लहर के दौरान अबतक 7,25,759 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि इनमें से अबतक 7,16,048 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 9656 कोरोना संकमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। खुद के लिए अपने परिवार के लिए समाज के लिए बेहतर होगा कि बिना मास्क लगाए घर से नहीं निकले। फर्स्ट बिहार भी लोगों से यह अपील करता है और हां वैक्सीन लगवाना तो बिलकुल न भूलें। खुद भी कोरोना का टीका लगवाए और दूसरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। सावधानी ही कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय है।
