BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
19-Oct-2021 02:58 PM
BHOJPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से सामने आ रही है. एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि जिस युवक की लाश मिली है, वह बीते 6 दिनों से लापता था. सिर के अलावा अपराधियों ने उसके हाथ पैर भी काट दिए हैं. परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है. परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस लड़के की गर्लफ्रेंड और उसके भाई से पूछताछ कर रही है.
मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जागा का पिपरा गांव का है. मृतक की पहचान पिपरा गांव निवासी शिवधारी गोंड़ के 22 वर्षीय बेटे अनुज कुमार गोंड़ के रूप में की गई है. मृतक के मामा शिव शंकर साहू ने बताया कि अनुज 13 अक्टूबर को घर से दशहरा मेला घूमने के लिए निकला था और रात में घर वापस नहीं लौटा.
परिजनों ने अगले दिन 14 अक्टूबर को काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. इसके बाद परिजनों ने 14 अक्टूबर को ही स्थानीय थाना में लापता होने का लिखित आवेदन भी दिया था. आज सुबह मोर्चा टोला गांव स्थित बगीचे से उसकी सिर कटी लाश बरामद की गई.
मृतक के मामा ने बताया कि अनुज का मोर्चा टोला गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की अनुज के गांव जागा के पिपरा में ट्यूशन पढ़ने के लिए आती थी. दोनों के बीच करीब 6 महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इधर, मृतक के परिजनों द्वारा इसी अफेयर को लेकर मोर्चा टोला निवासी उस लड़की और उसके परिवार वालों पर हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया गया है.
मामले की सूचना पर पहुंचे जगदीशपुर SDPO श्याम रंजन किशोर ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने उसके शर्ट से शव की पहचान की है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की, लड़की के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस हत्याकांड में शामिल और भी आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या में प्रयुक्त सामान के लिए छापेमारी कर रही है.
जगदीशपुर SDPO ने बताया कि जब युवक की लाश बरामद की गई तो लाश पूरी तरह सड़ चुकी थी. शव का पोस्टमार्टम भोजपुर जिले में करा पाना संभव नहीं हो पा रहा था इसलिए उसे पटना भेज दिया गया है. इधर पुलिस मृतक की प्रेमिका और उसके घर वालों से पूछताछ कर रही है.