BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
05-Nov-2021 10:02 AM
ARA : दिवाली की रात भोजपुर जिले में एक ऐसी घटना घटी जिसके बाद त्यौहार का माहौल मातम में बदल गया. दरअसल, दीपावली की शाम दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग की गई. फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृत बालक को गोली सिर के पिछले हिस्से में लगी है. दीपावली के दिन घटी इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है.
मामला भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के फुहां गांव का है. मृत बच्चे की पहचान फुहां गांव निवासी राजमोहन रजक का 8 वर्षीय पुत्र प्रियांशु रजक के रूप में की गई है. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के बड़े चाचा नंदकिशोर प्रसाद ने बताया कि वह दुकान पर जा रहा था. रास्ते में गांव में स्थित फील्ड के पास दो पक्ष के लोग आपस में झगड़ रहे थे. तभी एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई, जिसमें उसे गोली लग गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
घटना के बारे में ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग लोग मैदान में बैठकर जुआ खेल रहे थे. तभी जुआ खेलने के दौरान दोनों में बकझक के बाद विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. कुछ देर के बाद एक पक्ष के द्वारा फायरिंग कर दी गयी, जिसमे वहां से गुजर रहे मासूम प्रियांशु के सर में गोली लग गयी.
घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा थाना इंचार्ज मनीष कुमार और टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.