BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
31-Jul-2021 03:17 PM
BHAGALPUR : बिहार पुलिस में तैनात महिला सिपाहियों की ऐसी करतूत सामने आई है, जिसे जानकार आप भी हैरान हो जायेंगे. दरअसल आधा दर्जन महिला सिपाही बैरक में झाड़ू नहीं लगाने को लेकर आपस में ही भिड़ गई हैं. साफ़-सफाई को लेकर उपजे विवाद में महिला सिपाही एक दूसरे को बाल पकड़कर खूब झोंटा-झोंटी की है. इस घटना को लेकर पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर से शिकायत की गई है.
मामला भागलपुर का है. यहां पुलिस लाइन में आधा दर्जन महिला सिपाही आपस में भिड़ गई हैं. महिला सिपाहियों की मारपीट की घटना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि बैरक में झाड़ू लगाने को लेकर 6 महिला सिपाहियों के बीच नोकझोंक हुई और देखते ही देखते मामला झोंटा-झोंटी तक पहुंच गया.
इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि 2018 बैच की महिला सिपाही एक बैरक वाले कमरे में झाड़ूू दे रही थी. इनके बीच तय हुआ था कि ये बारी-बारी से बैरक की सफाई करेंगी. तय रूटीन के मुताबिक एक महिला सिपाही ने झाड़ू लगाया. जब दूसरे की बारी आई तो वह आनाकानी करने लगी. जिसके बाद कमरे में लेटी एक अन्य महिला से झाड़ू लगाने के नाम पर भड़क गई.
झाड़ू लगाने की मामूली सी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि महिला सिपाहियों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई. देखते ही देखते महिला सिपाही हाथापाई और झोंटा-झोंटी करने लगी. घटना की जानकारी एक महिला सिपाही ने अपने पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमेश यादव को फोन कर दी. अध्यक्ष सुमेश ने एसोसिएशन के दूसरे दो पदाधिकारियों को फोन कर मामला शांत कराने को कहा.
सुमेश की बात सुनकर एसोसिएशन के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने जैसे तैसे कर मामले को शांत कराया. लेकिन जैसे ही एसोसिएशन के नेता वापस लौटे महिला सिपाहियों का गुट फिर से भिड़ गया. इस बार कमजोर पड़ी महिला सिपाही के पक्ष से कई महिला सिपाही भी खड़ी हो गईं. वापस झगड़े की सूचना मिलते ही एसोसिएशन के एक नेता ने सार्जेंट मेजर कृष्ण कुमार शर्मा तक इसकी खबर पहुंचा दी.
महिला सिपाहियों के बीच मारपीट और झोंटा-झोंटी की इस घटना को पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर कृष्ण कुमार शर्मा काफी गंभीरता से लिया है. उन्होंने महिला सिपाहियों के इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए विवाद खड़ी करने वाली महिला सिपाहियों को तलब किया है.