ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / बिहार : दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में SBI के कैशियर की मौत, ड्यूटी पर...

बिहार : दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में SBI के कैशियर की मौत, ड्यूटी पर जाने के दौरान हुआ हादसा

31-Aug-2021 04:16 PM

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर जिले से सामने आ रही है. भीषण सड़क हादसे में SBI के कैशियर की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तेज रफ़्तार ट्रक और कार की जोरदार टक्कर की वजह से हादसा हुआ. टक्कर कितनी जबरदस्त थी, इस बात का अंदाजा इसी से लागाया जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़ गए. साथ ही मृतक का शव भी कार में ही फंसा रह गया. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मची हुई है. 


घटना नवगछिया अनुमंडल के झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र स्थित लड्डू पेट्रोल पंप के पास की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक जितेंद्र कुमार लाल भागलपुर से अपने निजी वाहन ऑल्टो से SBI में ड्यूटी करने के लिए जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित 14 चक्का ट्रक ने ऑल्टो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 


स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार को दी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ दिलीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत कार्रवाई करते हुए कार में फंसे हुए मृतक के शव को निकलवाया. 


इधर SBI झंडापुर बैंक के स्टाफ ने बताया कि 4 दिन पहले इनका ट्रांसफर इस ब्रांच में हुआ था. हर दिन वो भागलपुर से अपनी कार से बैंक आते थे. फिलहाल परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.