गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
09-Apr-2021 04:50 PM
BHAGALPUR : देश भर में कोरोना महामारी की दूसरी बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. बिहार में भी इसका असर काफी देखने को मिल रहा है. राज्य में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते दिन गुरूवार को 1911 नये केस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. बिहार के एक नामी यूनिवर्सिटी में नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया गया है. रात को 9 बजे से सुबह 6 बजे तक विश्ववद्यालय में एंट्री बंद कर दी गई है.
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. आरके सोहाने ने यूनिवर्सिटी में नाइट कर्फ्यू लगाने का बड़ा फैसला लिया है. कुलपति डॉ. आरके सोहाने ने कहा कि बढ़ते कोरोना को देखते हुए रात 9 बजे से सुबह छह बजे तक परिसर बंद रहेगा. किसी के प्रवेश पर रोक रहेगा. दूसरी ओर शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन परिसर, कार्यालय, हॉस्टल आदि सभी जगहों को गुणवत्ता पूर्ण सैनिटाइज किया जाएगा.
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वाइस चांसलर डॉ. आरके सोहाने ने यूनिवर्सिटी में नाइट कर्फ्यू लगाने का बड़ा फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि कार्यालय और पठन पाठन सहित अधिकतर काम ऑनलाइन किया जाएगा. आवागमन सीमित किया जाएगा. मास्क पहनने की अनिवार्यता के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा. कोरोना की रफ्तार और बढ़ गई तो यूनिवर्सिटी बंद कर दी जाएगी.
उधर दूसरी ओर कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में एक सौ बेड का कोविड सेंटर बनाये जाने की तैयारी है. गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिविल सर्जन ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया, कॉलेज प्रबंधन ने भी इसकी स्वीकृति दे दी है. हालांकि जब स्वास्थ्य कर्मचारी शाम को बेड लगाने गए तो वहां के कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया.
आपको बता दें कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थोड़ी देर में सचिवालय स्थित संवाद से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना संबंधित कुछ जानकारी साझा करने वाले हैं. चर्चा है कि मौजूदा स्थिति के मद्देनजर वो कुछ बंदिशों को बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं. बिहार में सभी शैक्षणिक संस्थाओं को 12 अप्रैल तक बंद करने के अलावा और कई तरह की बंदिशें बीते हफ्ते से ही लागू है.