Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
02-Mar-2021 06:23 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल भागलपुर में झूला झूल रही एक बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना भागलपुर जिले के बबरगंज थाना इलाके की है, जहां महेशपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. दरअसल एक बच्ची की मौत हो गई है, जो झूला झूल रही थी. बताया जा रहा है कि बच्ची कपड़े का फंदा बनाकर झूला झूल रही थी. इस दौरान झूले का फंदा बच्ची के गर्दन में फंस गया. जिसके कारण बच्ची की मौत हो गई.
मृतक बच्ची की पहचान साक्षी कुमारी (8) के रूप में की गई है, जो रिक्शा चालक मुन्ना प्रसाद की बेटी बताई जा रही है. बच्ची मूल रूप से बड़हिया खुटहा की रहने वाली थी. साक्षी घर के पास कपड़े का झूला बनाकर झूल रही थी. इसी दौरान खेल-खेल में उसने अपनी गर्दन में कपड़े के झूले को लपेट ली. इसी बीच कपड़े के झूले का फंदा बच्ची के गले में कसता चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई.