BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
05-Sep-2021 07:36 AM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले में बदमाशों ने एक बार फिर से बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. ठीक उसी अंदाज में बदमाशों ने एक और युवक की हत्या कर दी है, जैसे उन्होंने बीते दिन रिटायर्ड प्रोफेसर के बेटे की हत्या की थी. ये दोनों हत्याएं बदमाशों ने एक ही इलाके में, एक ही अंदाज में किया है. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र की है. यहां आमिर हसन लेन में जब्बार चक के रहने वाले औरंगजेब को अपराधियों ने घर से बुलाकर घर के दरवाजे पर गोली मार दी है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी करीब 50 मीटर की दूरी पैदल तय करते हुए अपनी बाइक के पास पहुंचे और मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तातारपुर थाना पुलिस और सिटी एएसपी पुरन झा पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. परिजनों के मुताबिक देर शाम हमलावरों ने पहले औरंगजेब को फोन कर बुलाया. जैसे ही औरंगजेब अपने घर से दरवाजे पर पहुंचा. इसी दौरान दोनों बदमाशों ने औरंगजेब के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.
आपको बता दें कि शुक्रवार की रात को भी इसी मोहले में सैफ नामक युवक की उसी अंदाज में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.अमीर हसन लेन में टीएमबीयू में पीजी बॉटनी के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. शहाब अहमद के बेटे सैफ शहाब (26) की भी हत्या कर दी गई थी. बदमाशों ने कॉल कर सैफ को बुलाया और घर से निकलते ही सिर में पीछे से गोली मारकर फरार हो गए थे.
घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी स्वर्ण प्रभात, एएसपी सिटी पूरन झा और तातारपुर इंस्पेक्टर एसके सुधांशु घटनास्थल पर पहुंचे थे. लेकिन अब तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी. ऐसे में भागलपुर पोलिसिंग पर सवाल खड़ा हो रहे है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि सैफ की कुछ गलत लड़कों से संगति हो गयी थी. जिस विक्की ने सैफ को घर से नहीं निकलने को लेकर मैसेज किया था वह कुछ ही दिन पहले जेल से छूटकर आया है.