BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
25-May-2021 09:28 PM
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले बिहार पुलिस के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है. इस सिपाही ने कई लोगों को चूना लगाया है. इससे पहले भी यह पुलिसवाला धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस ने इसे फिर से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है.
मामला भागलपुर जिले के सबौर थाना का है. पुलिस ने भोजपुर जिले के रहने वाले बिहार पुलिस के जवान सुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही भोजपुर जिले के रहने वाले भिखारी सिंह का बेटा है, जो फिलहाल भागलपुर जिला में सिपाही के पद पर कार्यरत है.
सुनील के ऊपर आरोप है कि इसने कई लोगों से शेयर में पैसा लगाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की है. सुनील यह काम लगभग 7-8 सालों से करता आ रहा है. साल 2013-14 से ही अनेकों व्यक्तियों को चूना लगा चुका है. इसके ऊपर 2 वर्ष पूर्व साल 2019 में ही सबौर थाना में 4 प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसके ऊपर इन सभी चारों मामलों में पहले ही आरोप पत्र समर्पित किया जा चुका है.
भागलपुर पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सुनील 2 साल जेल में रहने के बाद मार्च महीने में जेल से बाहर आया था. जेल से बाहर आने के बाद कन्हैया झा नाम के किसी शख्स ने इसके खिलाफ फिर से सबौर थाना में एफआईआर कर दिया. सुनील के खिलाफ फिर से प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद सबौर थाना की टीम ने इसे अरेस्ट कर जेल भेज दिया.