Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
19-Aug-2023 02:57 PM
By AJIT
JEHANABAD: बिहार में अपराधियों को मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि ये एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें ना तो कानून का डर है और ना ही पुलिस का ही कोई खौफ है। ये लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे है। ताजा मामला बिहार के जहानाबाद जिले से आ रही है जहां सरकारी दफ्तर में घुसकर बदमाशों ने सरेआम अधिकारी पर पिस्टल तान दिया। इस दौरान बदमाशों ने अधिकारी के साथ बदतमीजी की और गाली-गलौज भी किया।
घटना जमीन का सर्वे करने वाले सरकारी कार्यालय की है जहां सकुराबाद थाना क्षेत्र के खैरूचक गांव निवासी युवक ने सरेआम पिस्टल तानकर वहां काम करने वाले कर्मियों और अधिकारी को हैरान कर दिया। पिस्टल तानने के बाद कानूनगो कार्यालय में अफ़रा-तफरी मच गयी। अधिकारी पर पिस्टल ताने व्यक्ति को महिला कर्मियों ने कहा कि ये आप लोग क्या कर रहे हैं? लेकिन बदमाश किसी की सुनने को तैयार नहीं था। उनमें से एक कर्मचारियों और अधिकारी के साथ मारपीट करने लगा।
मामला जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के कंसुआ गांव में कानूनगो कार्यालय का है जहां जमीन के सर्वे के विवाद को सुलझाने आए एक शख्स ने कानूनगो पदाधिकारी पर सरकारी कार्यालय में ही पिस्टल तान दिया। पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला व्यक्ति शकूराबाद थाना क्षेत्र के खैरुचक गांव का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय शकूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारी और कर्मियों से पूछताछ की घटना की जानकारी ली। जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि मामला सामने आने के बाद तत्काल सकुराबाद थानाध्यक्ष को जांच का निर्देश दिया गया है। सरकारी कार्यालय में अधिकारी को पिस्टल तानने वाले शख्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।





