ब्रेकिंग न्यूज़

Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह

प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी को घर से उठवाया, थाने में ले जाकर दोनों की कराई शादी

प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी को घर से उठवाया, थाने में ले जाकर दोनों की कराई शादी

02-Jun-2021 03:54 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI :  बिहार के बेगूसराय जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दरअसल थाने में प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई है. लेकिन इस अनोखी शादी के पीछे जो कहानी है, वो काफी दिलचस्प है. दरअसल लड़का, लड़की से प्यार करता था लेकिन जब शादी की बात हुई तो वह दहेज़ मांगने लगा. दूल्हे ही इस हरकत से हैरान लड़की के घरवालों ने उसे घर से उठवा कर थाने में शादी करा दी. 



घटना बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना की है, जहां थाना परिसर में ही प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई. बताया जा रहा है कि बनहारा गांव का रहने वाला शिवम कुमार बिहट गांव के खेमकरणपुर पूर्वी टोला की रहने वाली दीपाली कुमारी उर्फ़ प्रिया भारती से लगभग दो साल से प्यार करता था. दोनों के बीच शादी भी तय हो गई थी लेकिन लड़के वाले दहेज़ के लिए आनाकानी कर रहे थे. 


लड़की के घर वाले दहेज़ की बात से काफी नाराज थे. लड़की वाले लड़के वालों के सामने शादी के लिए गिड़गिड़ा रहे थे पर लड़के वाले मानने को तैयार नहीं थे. लड़की के आस पड़ोस के लोगों ने परिजनों के सहयोग से शिवम का अपहरण कर लिया गया और जबरदस्ती उसकी शादी कराने लगे. तभी तेघड़ा पुलिस को इसकी भनक लगी. पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को थाने ले आई. 



थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया. इसके बाद मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई. शादी के बाद लड़का और लड़की काफी खुश हैं. शादी के बाद दूल्हे शिवम ने कहा कि लड़की के घरवालों ने उसे उठवाया था. यह आदर्श शादी है, इसमें दहेज की कोई बात नही हैं.



उधर तेघड़ा थाना अध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह ने बताया है कि बीती रात लड़का के द्वारा मोबाइल पर सूचना दी गई थी कि चकिया थाना क्षेत्र के एक मंदिर में मेरी शादी कराई जा रही है. इसी सूचना के आधार पर जब पुलिस उस जगह पहुंची तो लड़का और लड़की की शादी कराई जा रही थी. पुलिस दोनों को उस जगह से तेघड़ा थाना ले आई और परिवार वालों की सहमति से दोनों की शादी करा दी गई.