Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
18-Sep-2021 11:26 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.
घटना बलिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई. मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर 8 के रहने वाले हरिबल्लभ यादव के 28 वर्षीय पुत्र अजय यादव और हुसैनीचक पंचायत के कस्बा निवासी मोहम्मद अली के 35 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैजुर के रूप में की गई है. जबकि घायल व्यक्ति की पहचान सिकंदर यादव और मोहम्मद जलाल के रूप में की गई है. दोनों घायलों का इलाज बलिया पीएचसी में चल रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार बलिया स्थित एनएच 31 के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
बताया जाता है कि अजय यादव और कुशी यादव अपने घर से बाइक पर सवार होकर बलिया सब्जी मंडी जा रहे थे. तभी विपरीत दिशा से मो. फ़ैजूर और मो. जलाल बाइक से आ रहे थे. उसी दौरान बलिया स्थित एनएच 31 के पास दोनों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. इस टक्कर में अजय यादव और मो. फैजुर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बलिया थाने की पुलिस को दी. मौके पर बलिया थाने की पुलिस ने पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. इधर दोनों घायलों को इलाज के लिए बलिया पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इस घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है.