ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

बिहार में बड़ा हादसा: बरौनी रिफाइनरी में वेसल ब्‍लास्‍ट, धमाके की चपेट में आये दर्जनभर कर्मी

बिहार में बड़ा हादसा: बरौनी रिफाइनरी में वेसल ब्‍लास्‍ट, धमाके की चपेट में आये दर्जनभर कर्मी

16-Sep-2021 01:39 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. बरौनी रिफाइनरी में एक बड़ा हादसा हुआ है. रिफाइनरी में वेसल ब्‍लास्‍ट हुआ है. इस धमाके की चपेट में दर्जनभर कर्मी आ गए हैं. इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. आनन-फानन में इन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.


बरौनी रिफाइनरी में हुए इस बड़े हादसे में लगभग 12 से 15 कर्मी जख्मी हुए हैं. हादसे को देखते हुए बरौनी रिफाइनरी क्षेत्र में सभी तरह के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. धमाके के बाद रिफाइनरी में राहत और बचाव का काम शुरू है. रिफाइनरी ईडी शुक्ला मिस्त्री ने बताया कि घायलों को रिफाइनरी के अस्‍पताल समेत पास के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है. 



उन्‍होंने बताया कि प्‍लांट में एक महीने से शटडाउन था. दो दिनों से उसे चालू करने का काम चल रहा था. सब कुछ ठीक चल रहा था. एक यूनिट में तकनीकी खराबी के कारण अचानक ब्‍लास्‍ट हो गया. इस कारण वहां मौजूद कर्मी जख्‍मी हो गए. 



ज्यादातर जख्मी कर्मचारियों को सुशील नगर स्थित  एन च -31 के पास ग्लोकल हाँस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यहां कुल 9 लोग भर्ती बताये जा रहे हैं. जिसमें से एक की हालत नाजुक है. बाकि के आठ लोगों की हालत फिलहाल स्थित बनी हुई है. बाकी के घायल कर्मियों का इलाज रिफाइनरी के निजी अस्पताल में चल रहा है. कहा जा रहा है कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया है.