नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
20-Sep-2021 02:22 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर पुलिस ने एके-47 (अवटोमेट कालशनिकोव-47) राइफल, मैगजीन और बड़ी मात्रा में गोली बरामद किया है। इस अत्याधुनिक स्वचालित हथियार के साथ पुलिस ने हाल ही मेंं जेल से निकले एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ केे आधार पर उसके गैंग के तीन अन्य साथियोंं को भी पकड़ा गया है। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ और अनुसंधान जारी रहने के कारण पुलिस अभी इस संबंध में कुछ बोल नहीं रही है।
एके-47 के साथ अपराधी की गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के कपस्या चौक के समीप से हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को अगले सुबह करीब तीन बजे अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप गेट के समीप स्थित कपस्या चौक पर जुटे हुए थे। इसी दौरान अपराधी और बड़े हथियार को देखकर किसी ने इसकी सूचना नगर थाना को दे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और पूरी तैयारी के साथ पहुंची पुलिस टीम ने चिन्हित ठिकानों पर पहुंचकर कड़ी घेराबंदी करके छापा मार दिया।
पुलिस के आने की भनक लगते ही अंधेरे का फायदा उठाकर बाकी के अपराधी भाग निकले, लेकिन पुलिस ने एक को पकड़ लिया। इसके बाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले उक्त अपराधी के पास से एक एके-47 राइफल, एके-47 का दो मैगजीन, करीब दो सौ राउंड गोली और छह लाख रुपया बरामद किया गया है। हथियार और गोली के साथ गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के आधार पर एक जगह से दो और दूसरी जगह से एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारी पकड़े गए सभी बदमाशों से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि बेगूसराय का एके-47 के साथ पुराना रिश्ता है। कहा जाता है कि बिहार में सबसे पहले बेगूसराय के रहने वाले अशोक सम्राट ने एके-47 का उपयोग किया था। बाद के दिनों में कई अपराधी गिरोहों के पास यह हथियार धड़ल्ले से आते-जाते रहे और पुलिस को भी कई बार बरामद करने में सफलता मिल चुकी है।