ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / बिहार के 'बाहुबली' शहाबुद्दीन पर बन रही वेब सीरीज, कानूनी कार्रवाई करेंगी हिना...

बिहार के 'बाहुबली' शहाबुद्दीन पर बन रही वेब सीरीज, कानूनी कार्रवाई करेंगी हिना शहाब, दी चेतावनी

07-Feb-2022 02:07 PM

SIWAN : सीवान से राजद के सांसद रहे दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, इस बार उनकी चर्चा में रहने का कारण एक वेब सीरीज है. इसके बाद उनकी पत्नी हिना शहाब ने फिल्म या वेब सीरिज बनाने वालों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई बनाता है तो उसके खिलाफ कानून कार्रवाई करेंगे. इस वेब सीरीज से शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब बेहद गुस्से में हैं. 


हिना शहाब ने 5 जनवरी को एक पत्र जारी कर कहा था कि मैने मेरे पति के जीवन पर आधारित अथवा प्रेरित किसी भी प्रकार का फ़िल्म/बेब सीरीज/टीवी शो बनाने का अधिकार किसी को नहीं दिया है, अगर कोई व्यक्ति चैनल/ओटीटी या ऐसी किसी भी सामग्री का निर्माण करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


दरअसल, कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे है, जिसमें यह बताया जा रहा है कि 'रंगबाज' नाम की एक वेब सीरीज मोहम्मद शहाबुद्दीन व उनकी पत्नी हिना शहाब पर तैयार हो रही है. सोशल मीडिया पर यह भी बताया जा रहा है कि वेब सीरीज की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है.


इसमें मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा सिंह शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब की भूमिका अदा कर रही है. कहा जा रहा है कि रंगबाज वेब सीरीज में मोहम्मद शहाबुद्दीन के डॉन से नेता बनने की कहानी है. वेब सीरिज मो0 शहाबुद्दीन व हिना शहाब पर ही आधारित है. 


बता दें कि इससे पहले बिहार की पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की जिंदगी पर आधारित वेब सीरीज 'महारानी' पिछले साल प्रदर्शित की गई थी. जिसमें हुमा कुरैशी ने लीड भूमिका निभाई थी. इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था.