Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
14-Sep-2021 05:01 PM
PATNA : बिहार के एक बड़े सरकारी अस्पताल से ऐसी घटना सामने आई है, जो अचंभित करने वाली है. दरअसल एक नर्स की करतूत सामने आई है, जो काफी हैरान कर देने वाली है. एक हजार रुपये बख्शीश नहीं देने पर नर्स ने अस्पताल में एक महिला का बच्चा बदल दिया और उसे बेटा के बदले बेटी थमा दी. लोगों के बीच इस घटना की काफी चर्चा है.
मामला मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच जुड़ा है. यहां मातृ-शिशु सदन में एक नर्स ने गर्भवती महिला का बच्चा बदल दिया. बताया जा रहा है कि बुलआ गांव की रहने वाली पूजा देवी को प्रसव के लिए एसकेएमसीएच लाया गया था. रविवार की रात पूजा ने बेटे को जन्म दिया. इसके बाद नर्स सुनीता कुमारी बख्शीश के रूप में एक हजार रुपये मांगने लगी.
पूजा देवी के परिजन नंदू कुमार ने बताया कि 1000 रुपये नहीं रहने के कारण उन्होंने कहा कि 500 रूपया ले लीजिये. लेकिन नर्स सुनीता 500 में नहीं मानी. फिर पूजा के परिजनों ने जैसे-तैसे 800 रुपये इकठ्ठा कर सुनीता को दिया. जिसके बाद उसने पूजा को बच्चा सौंप दिया. अगले दिन सोमवार की सुबह जब बच्चे को तेल लगाने के लिए कपड़े से बाहर किया गया तो वह बेटी निकल गयी. उनके बाद परिजन होकर चारों ओर खोजने लगे.
काफी खोजबीन के बाद पता चला कि सुनीता ने कुढनी की रहने वाली सुजाता देवी की बेटी से पूजा के बेटे को बदल दिया है. खुद सुजाता ने ही बताया की उसकी बेटी हुई थी. लेकिन नर्स सुनीता ने उसके पास बेटा लेकर दे दी. सुबह में जब नवजात ने पेशाब किया. उसके बाद पता चला कि यह लड़की नहीं लड़का है.
काफी हंगामा होने के बाद पूजा को उसका बेटा लौटा दिया गया. इस संबंध में अधीक्षक डा.बीएस झा ने बताया कि किसी को भी बच्चे के जन्म के बाद इनाम के रूप में राशि या मिठाई के नाम पर पैसा लेने की इजाजत नहीं है, जो कर्मी ऐसा कर रहे उनके बारे में जांच की जायेगी.
पूजा के परिजनों से कहा गया कि वह लिखित शिकायत करे. सख्त एक्शन होगा. अस्पताल प्रबंधक संजय साह ने बताया कि पुत्र और पुत्री बदलने का मामला सामने आने के बाद छानबीन की गयी. लेकिन यह मानवीय भूल के कारण ऐसा हो गया था. सब कुछ सामान्य हो गया है.