गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह
16-Feb-2021 02:14 PM
PATNA : बीजेपी नेता आरके सिन्हा ने बिहार के तथाकथित अवैध हथियार फैक्ट्रियों को तत्काल ध्वस्त करने की जरूरत बताई है. उन्होंने इसे लेकर बिहार के सीएम से भी आग्रह किया है कि जल्द ही ऐसे अवैध हथियार निर्माताओं को पकड़ा जाए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.
आरके सिन्हा ने कहा कि जम्मू में जो तथाकथित छात्र उग्रवादी पकड़ा गया है, उसके पास से बहुत बड़ी मात्रा में विस्फोटक और बड़ी संख्या में असलहे बरामद हुए है. सुरक्षा एजेंसियों का यह दावा है कि यह असलहे बिहार के विभिन्न जिलों में चल रहे अवैध हथियार निर्माताओं द्वारा ही बनाये गये हैं.
यह एक बहुत बड़ी गंभीर बात है।. मैं बिहार के माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यान इस ओर आकृष्ट करना चाहता हूं और आग्रह करता हूं कि ऐसे सारे अवैध हथियार निर्माताओं को अविलम्ब पकड़ा जाये और उनके विरुद्ध सख्त से सख्त क़ानूनी कारवाई की जाये. इससे बिहार का नाम जो बदनाम हो रहा है उसपर तत्काल कारवाई की जरूरत है .