Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
08-Jan-2022 04:38 PM
ARWAL: बिहार के अरवल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस के SSP की कार से बडी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई है. शराब को हरिय़ाणा से लाया गया था. जितनी बडी मात्रा में शराब बरामद हुई है उससे ये साफ दिख रहा है कि SSP की गाड़ी से शराब की तस्करी की जा रही थी. इस बरामदगी के बाद अरवल पुलिस सकते में है.
रोड एक्सीडेंट के बाद खुला राज
दरअसल, एसएसपी की कार से शराब की तस्करी का राज तब खुला जब एक स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. अरवल के मेंहदिया के पास एनएच 133 पर औरंगाबाद से अरवल की ओर आ रही कार ने एक ट्रैक्टर में टक्कर मार जिया. ये घटना मेंहदिया के वालिदाद कब्रिस्तान के पास हुई. ट्रैक्टर में टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. इसके बाद कार का चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. ग्रामीणों ने रोड एक्सीडेंट की जानकारी मेंहदिया थाना पुलिस को दी.
मेंहदिया थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त कार की छानबीन शुरू की. कार के अंदर देखा गया तो वहां का नजारा देख कर पुलिस सकते में पड़ गयी. कार में बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां लदी थी. अरवल पुलिस ने जब कार की पूरी तलाशी ली तो उसमें 300 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इतनी बड़ी मात्रा में शराब निजी उपयोग के लिए तो ले नहीं जा रही होगी. जाहिर है इसे बिहार में बेचने के लिए लाया गया था.
एसएसपी की गाड़ी से शराब की तस्करी
लेकिन अरवल पुलिस के होश तब उड़ गये जब जिस कार से शराब बरामदगी हुई उसके मालिक के बारे में जांच पड़ताल की गयी. जिस कार से शराब बरामद हुई उसका नंबर HR30K0111 है. पुलिस ने जब परिवहन विभाग से कार के मालिक में जानकारी ली तो वह कार हरियाणा के पलवल के एसएसपी के नाम रजिस्टर्ड है. ये कार सरकारी कार है जो पलवल के एसएसपी के जिम्मे है. यानि एक एसएसपी की कार से बिहार में शराब की तस्करी की जा रही थी.
ये जानकारी मिलने के बाद अरवल पुलिस सकते में है. बिहार में हरिय़ाणा से बड़े पैमाने पर शराब आने की बात जगजाहिर है. बिहार पुलिस ने हरिय़ाणा से कई शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. लेकिन अब एसएसपी की गाड़ी से ही शराब की तस्करी होने की बात सामने आने के बाद पुलिस हैरान है. अऱवल पुलिस ने इस मामले की जानकारी बिहार के पुलिस मुख्यालय को दी है. वहां से मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.